उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश प्रसाद से साक्षात्कार लिया।दिनेश प्रसाद ने बताया कि दिनेश प्रसाद के अनुसार महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी

नाम अरुण कुमार गांव आदिलपुर ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुरमोबाइल नंबर 9118293920

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश कुमार से बातचीत की।कमलेश कुमार का कहना है कि महिलाएं जब तक मायके में रहती हैं उनकी देखरेख मायके वाले करते हैं साथ ही उनका अधिकार भी मायके में रहता है और जब शादी हो जाती है तो ससुराल वाले उनकी देखरेख करते हैं और ससुराल में ही अधिकार मिलता है। बेटियों के अधिकार को लेकर जो कानून बना है वो अभी बना है पहले यह कानून नहीं था। शादी हो जाने पर ससुराल में ही अधिकार होता है। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा का अधिकार होना चाहिए शादी के बाद ससुराल वाले की जिम्मेदारी होती है बेटियों को पढ़ाने की। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी कुछ नहीं कर पायेंगी वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनाथ त्रिवेदी से बातचीत की. रामनाथ त्रिवेदी का कहना है महिला अधिकार में सुरक्षा बहुत जरूरी है जो महिलाओं के हित में है परिवार में रहकर अपने गृहस्थी में सहभागिता करने के लिए पूरा अधिकार होना चाहिए। उनको अपने ऊपर किसी प्रकार का पारिवरिक दबाव हिंसा जैसा कोई उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। यदि महिलाओं का उत्पीड़न ना हुआ तो वे महिला अधिकार को समझेगी और बराबर का अधिकार लेगी।जब महिला अपने अधिकार को समझेंगी तो वे स्वतंत्र रूप से अपना जीवन निर्वहन कर सकती है। उनका कहना है पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार पुरूष के बराबर होना चाहिए चाहे वे शिक्षित हो या अशिक्षित हों सबको बराबर का अधिकार होता है। इसके लिए कानून भी लागू हो गया है। जो महिलाएं अनपढ़ हैं उन्हें ब्लॉक स्तर पर जागरूक करने का तहसील से ब्लॉक स्तर से आंगनवाड़ी से योजनाओं की जानकारी के लिए बैठक की जाती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से बातचीत की।संतोष कुमार का कहना है कि महिलाओं पढ़ाना जरूरी है। महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियां एक घर में भाइयों के साथ पैदा हुई तो अधिकार भी बराबर मिलना चाहिए। साथ ही लड़का और लड़की को बराबर का शिक्षा मिलना चाहिए जितना अधिकार लड़का का होता है उतना ही अधिकार लड़की का भी होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीनानाथ से साक्षात्कार लिया। दीनानाथ ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। यदि मायके में भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके की संपत्ति बेटी को मिल सकती है।दीनानाथ अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वजहुल से बातचीत की. वजहुल का कहना है महिलाओं को ससुराल के जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए।यदि मायके में लड़के नहीं रहते तो लड़कियों को अधिकार मिल सकता है। उन्होंने बताया उनकी 6 बेटियां हैं और वे उन्हें पढ़ा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनीर अहमद से बातचीत की. मुनीर अहमद का कहना है कि महिलाओं का अधिकार ससुराल में होना चाहिए मायके में नहीं होना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना जरूरी है वे अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धनलाल से बातचीत की. धनलाल का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है लेकिन शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। अगर बेटियों को मायके में हिस्सा मिल जाएगा तो जो बच्चे माँ के पास हैं उनको क्या मिलेगा उनका कहना है लड़कियाँ केवल एक ही जगह का हिस्सा ले सकती हैं जो की ससुराल में हिस्सा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तिलक राम से बातचीत की.तिलक राम का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार जब तक शादी नहीं होता मायके में मिलता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। वे अपनी बेटियों को भी पढ़ाना चाहते हैं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है वे पढ़ेंगी तभी जागरूक होंगी।