उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अक्षय कुमार से बातचीत की।अक्षय कुमार का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटी को पढ़ाना चाहिए और वे अपने बच्चों को पढ़ा रह हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिशंकर से बातचीत की। हरिशंकर का कहना है महिलाओं को अपने अधिकारों तक आसानी से पहुंचने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है। बहुत सारी महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता उसके लिए अशिक्षित महिलाओं को भी जानकारी की आवश्यकता होंनी चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामप्रवेश से साक्षात्कार लिया। रामप्रवेश ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है।हमारे समाज में बेटियां पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी, इसलिए शिक्षा बहुत जरुरी है। गरीब परिवार के लोगो को भी अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तिन्ने वर्मा से साक्षात्कार लिया। तिन्ने वर्मा ने बताया कि अगर महिलाओं को उनका अधिकार आसानी से मिल जाये तो उनका जीवन बेहतर हो सकता है। जमीन मिलने से वो अपनी जीविका सुधार सकती है। महिलाओं को सरकार सारे लाभ दे रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गरीबे से साक्षात्कार लिया। गरीबे ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर निवासी बैजनाथ पांडेय से साक्षात्कार लिया। बैजनाथ पांडेय ने बताया कि महिलाओं को अगर भूमि में अधिकार आसानी से मिल जाए तो इससे उनका जीवन आसान हो जाता है। सरकार के ओर से महिलाओं को मदद नहीं किया जाता, इसलिए वो पीछे रह जाती है।भूमि सुधार में महिलाओं को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकुमार से साक्षात्कार लिया। रामकुमार ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। बेटियों को ससुराल के भूमि का हिस्सा मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिश्चंद्र से साक्षात्कार लिया। हरिश्चंद्र ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए,महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है। महिलाओं के नाम से भूमि रजिस्ट्री करने पर सरकार छूट भी दे रही है। महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। अगर महिला के भाई नहीं है, तो पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है। कानून को पूरी तरह से अपनाने में समय लग जायेगा। पैतृक संपत्ति में अधिकार हासिल करने से भाई बहन के बीच रिश्ता ख़त्म हो सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्ना से साक्षात्कार लिया। मुन्ना ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है।बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है।