उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेमनाथ यादव से बातचीत की। प्रेमनाथ यादव का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षा की जरूरत है .
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भगवती प्रसाद मिश्रा से बातचीत की। भगवती प्रसाद मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार पति के न रहने के बाद मिलता है उससे पहले उनको अधिकार नहीं है। बाप के ना रहने पर पति जब तक जिन्दा है तब तक उसका अधिकार है पति के ना रहने पर महिलाओं को अधिकार खेतों और जमीन में मिलता है। मायके में महिलाओं को कोई अधिकार नहीं मिलता है। यदि माँ बाप कोई नहीं हैं तो बेटियों को अधिकार है। .उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन कुमार से बातचीत की।पवन कुमार का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। जो महिलाएं अशिक्षित हैं उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा सकता इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय तिवारी से बातचीत की। विजय तिवारी का कहना है की शादी के बाद महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए साथ ही उन्होंने बताया महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है सरकार द्वारा भी बच्चों को पढ़ाने के लिए कई योजनाएं निकाली गयी हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्मला सिंह से साक्षात्कार लिया।निर्मला सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।बेटी को पढ़ा लिखा कर और पैसा खर्च कर के शादी ब्याह कर दिया गया। उसके बाद मायके में उसका कोई अधिकार नही होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंवर बहादुर सिंह से साक्षात्कार लिया। कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कानून के अनुसार महिलाएं मायके और ससुराल दोनों जगह की सम्पत्ति में अधिकार ले सकती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं भूमि अधिकार के प्रति जागरूक होंगी। अपना हक़ लेने के लिए आवाज उठाएंगी और घर से बाहर निकलेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित सिंह से साक्षात्कार लिया।मोहित सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में पूरा अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित सिंह से साक्षात्कार लिया।मोहित सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। मोहित बहन को शादी से पहले पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा देंगे। मगर शादी के बाद बहन का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके से साक्षात्कार लिया। ननके ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री कपिल देव शर्मा धान की फसल में लगी कीट नियंत्रण एवं फसल की निराई -गुड़ाई से जुड़ी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
