उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्जुन मिश्रा से बातचीत की। अर्जुन मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को भूमि पर 50% का अधिकार मिलना चाहिए तभी हमारे देश का विकास होगा उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है क्योंकि उनको जानकारी ही नहीं है. शिक्षा के अभाव के कारण आज बहुत सारी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। इसलिए महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत ज़रूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राशिद अली से साक्षात्कार लिया।राशिद अली का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए जब तक अविवाहित हैं तो मायके में अधिकार मिलना चाहिए शादी होने के बाद ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए महिलाओं या बेटियों को शिक्षा बहुत जरूरी है जो आशीष सिंह महिलाएं हैं वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि उनको जानकारी ही नहीं है.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नान बाबू से साक्षात्कार लिया।नान बाबू का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। साथ ही महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को शिक्षा बहुत जरूरी है जो आशीष महिलाएं हैं या बेटियां हैं उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं क्योंकि उनको जानकारी ही नहीं हमारे समाज में क्या आता है क्या नहीं आता है.

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो इंडियन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी नॉन टेक्निकल10+2 के 3445 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से बारहवीं पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये व अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और पीएच वर्ग के लिए 250 रुपये है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/railway/rrb-ntpc-undergraduate-06-2024/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20/10/2024 है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से साक्षात्कार लिया।हमारे श्रोता का कहना है महिलाओं को जमीन पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को जमीन पर हिस्सा देंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामधीरज से साक्षात्कार लिया।रामधीरज का कहना है महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को पढ़ना भी जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से साक्षात्कार लिया।श्रोता का कहना है कि बेटी हो या बेटा सभी को पढ़ाना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं का जमीन पर अधिकार भाई के ना रहने पर मायके में रहता है भाई के रहने पर उनका मायके में अधिकार नहीं रहता है। बेटियों को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि बेटियों को पहले के जमाने में बाहर नहीं निकलने दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पारसनाथ से साक्षात्कार लिया।पारसनाथ का कहना है कि बेटियों को शिक्षा जरूरी है साथ ही जमीन पर महिलाओं को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए ,जब तक वे शादी नहीं करती हैं या फिर भाई नहीं है तो लड़कियों को मायके में हिस्सा मिल सकता है। उनका कहना है यदि पिता अपने पुत्री के नाम पर जमीन लिखता है तो बेटियों को पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलेगा। साथ ही उनका कहना है यदि बेटा है और पिता बेटी के नाम पर जमीन लिखता है तो इससे विवाद उत्पन्न होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वयम से साक्षात्कार लिया।स्वयम का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। महिलाओं को जमीन पर अधिकार ससुराल में होना चाहिए जब तक शादी नहीं होता है तब तक मायके में अधिकार रहता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अलखराम से साक्षात्कार लिया।अलखराम का कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को पढ़ाना चाहिए। हमारे देश में विकाश करने के लिए महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना होगा। अशिक्षा के कारण महिलाएं किसी योजना का लाभ नहीं ले पाती हैं और गरीबी की स्थिति में रहती हैं ।