उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम तेरी से बातचीत की। राम तेरी का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है. उनका कहना है उनकी बेटियों की शादी हो गयी है उन्हें अब उनके ससुराल में अधिकार मिलेगा। जो अशिक्षित महिलाएं को जानकारी ही नहीं है.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरदेई से बातचीत की। हरदेई का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही बेटियों को पढ़ाना चाहिए। पहले माता पिता के पास पैसे नहीं होते थे इसलिए वे अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते थे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जम्मू दर्शन से बातचीत की। जम्मू दर्शन का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अपनी सोच के वजह से कुछ लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं उनका कहना है वे अपनी बेटियों को भी पढ़ाना चाहते हैं। माता पिता चाहेंगे तो बच्चे अवश्य पढ़ेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति देवी से बातचीत की. शांति देवी का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को ससुराल के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ,महिला पुरूष मिलाकर काम नहीं करेंगे तो समाज कैसे चलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रचना देवी से बातचीत की. रचना देवी का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को शिक्षा मिलना जरूरी है। उनको मोवाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम अच्छा लग रहा है। पहले के माता-पिता के पास इतना पैसा नहीं था कि वे बच्चों को पढ़ा पाते, इसलिए वे पढ़े लिखे नहीं हैं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा शरदकालीन गन्ने की बुवाई सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि हमारे समाज में आज भी गरीबी है।आज के समय में बेटियां बाहर रहते हुए भी कार्य कार्य करती है और उससे अर्जित धन से अपनी पढाई पूरी करती है। अशिक्षित होने के कारण महिलाये अपने अधिकारों के प्रति आवाज़ नहीं उठा पाती है। आज के समय के पढ़ी लिखी महिलाये हर क्षेत्र में कार्य कर रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के महाराजगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लालउ राम से साक्षात्कार लिया। लालउ राम का कहना है कि महिलाओं को जरुरत से ज्यादा नहीं पढ़ाना चाहिए। महिलाओं को बस हाई स्कूल तक ही पढ़ाना चाहिए। आज के समय में महिलाये कार्य कर रही है, इस लिए पुरुष जेल में है। महिलाये कमाने में इतनी व्यस्त है, की वो अपने पति के बारे में भी नहीं सोच रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता सिंह से साक्षात्कार लिया। अनीता सिंह का कहना है कि उनके समय में उनके माता पिता के पास पैसे नहीं हुआ करते थे, इसलिए उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिसे तैसे पूरा किया और उसके बाद नहीं पढ़ पायी। भूमि के अधिकार में लड़को का हिस्सा बनता है, लड़कियों का हिस्सा नहीं बनता है। बेटियों का अधिकार उनके ससुराल में होता है। जब लड़कियां पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेंगी तो फिर लड़के क्या करेंगे ? ज़माने के हिसाब से बहुत कुछ बदला है। जिनके माता पिता शिक्षित है, वो अपनी बेटियों को शिक्षित कर रहे है। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है। पर ये विवाद कभी ख़त्म नहीं होने वाले है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पांडे से साक्षात्कार लिया। पांडे का कहना है कि समाज में महिलाओं को जरूर पढ़ाना चाहिए। पहले के मुकाबले आज के समाज में बहुत बदलाव आया है