उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रभु नाथ सिंह से बातचीत की। प्रभु नाथ सिंह का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए साथ ही बेटियों को पढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है सभी को शिक्षित किया जाएगा तभी समाज आगे बढ़ेगा। सरकारी स्कूलों में शिक्षक बच्चों पर पूरा ध्यान देते हैं बच्चों को पढ़ाते भी हैं और उनके भोजन पर भी ध्यान देते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर से साक्षात्कार लिया। अमर का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए । जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गणपति से साक्षात्कार लिया। गणपति का कहना है कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। पोता और पोती दोनों को पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुरु प्रसाद से साक्षात्कार लिया। गुरु प्रसाद का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। पहले की तरह महिलाओं का शादी के बाद उनके ससुराल में हिस्सा बनता है। बेटियों को पढ़ा लिखा कर के नौकरी भी करवाना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। बेटियों को आगे बढ़ने के लिए उनका पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील कुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं। ऐसे में महिला और पुरुष दोनों को कमाएंगे नही तो देश का विकास नही होगा। महंगाई में घर चलाने के लिए महिला और पुरुष दोनों को कमाना होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिकृष्ण मंडल से साक्षात्कार लिया। हरिकृष्ण मंडल ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलने पर परिवार में विवाद नही होगा। समाज में सभी पांच वर्ष से ऊपर के बच्चों को स्कूल जाने का अधिकार है। अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण कुमार से साक्षात्कार लिया। अरुण कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।इनके क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ठीक से नही होती है,इसलिए सभी बच्चों को प्रावेट स्कूलों में भेजा जाता है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षित महिलाएं घर पर रहने के लिए मजबूर हैं। पुरुष को ऐसा नही करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण से साक्षात्कार लिया। कृष्ण ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं। ऐसे में महिला और पुरुष दोनों को कमाएंगे नही तो देश का विकास नही होगा।शिक्षित महिलाओं को घर से बाहर निकलकर काम करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्यामसुंदर से साक्षात्कार लिया। श्यामसुंदर ने बताया कि इनके पास जमीन नही है। समाज में महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।इन्होने अपनी बेटियों की शादी कर दी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। अशिक्षित महिलाओं पर अत्याचार होता है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू आलू की खेती के लिए मिट्टी का चयन और रोपाई से पहले खेत की तैयारी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.