पोस्ट लक्खा रामपुर ग्राम पंचायत पटना विकासखंड विशेसरगंज के पंकज पाण्डे जी ने बताया कि इनका नाम आवास लिस्ट में था लेकिन इनके परिवार वाले नाम कटवा दिया जिससे ये आवास योजना का लाभ नहीं पा सके। ये आवास पाने के पात्र हैं।
जनपत बहराइच के विकास खण्ड पयागपुर ग्राम पंचायत शिवदहा के मंजरा करगरैयापुरवा में हूं आशिक अली ने बताया कि मुझे आवास की जरूरत है क्योंकि मैं तालाब के किनारे रहता हूं और मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है। और ये आवास योजना का लाभ पाने के पात्र हैं।
जनपत बहराइच के विकास खण्ड पयागपुर ग्राम पंचायत शिवदहा के मंजरा करगरैयापुरवा में हूं नाफिस को आवास और शौचालय की जरूरत है क्योंकि ये पाने के पात्र हैं और रास्ते में जा भराव की भी समस्या है नाली की मांग कर रहे हैं।
पयागपुर ब्लॉक की रेशमा ने बताया कि मुझे आज तक ना आवास मिला है और ना शौचालय। छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके पति की मृत्यु हो गई है और ये अत्यंत गरीब है अतः उनकी समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी करने की कृपा करें।
पयागपुर ब्लॉक के सद्दाम वारिस अली ने बताया की कई पीढ़ी से मुझे कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है ना आवास मिला है और ना शौचालय। कई बार प्रधान और कई अधिकारियों के पास गए फिर भी कोई कार्यवाही नही हुई उच्चअधिकारियों से प्रार्थना है कि उनकी समस्या का निराकरण अति शीघ्र करने की कृपा करें धन्यवाद
Transcript Unavailable.
पयागपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत शिवदहा में उपस्थित हूं। इनको आने जाने में कोई सुविधा नहीं है रास्ते में जल का भराव रहता है और इनको शौचालय और आवास योजना का भी अभी तक लाभ नहीं मिला है इनको आवास और शौचालय की सक्त से सक्त जरूरत है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पयागपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत शिवदहा में उपस्थित हूं हुसैनी जी एक गरीब मजदूर है और इनको आवास योजना अभी तक नही मिला है ये पाने के पात्र हैं और इनको शौचालय भी नहीं मिला है और बच्चे बाहर जाते है शौच के लिए तो बहुत दिक्कत होती है। अतः इनकी समस्या का समाधान हो।
