उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से शाक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा से साक्षात्कार लिया।आशा ने बताया कि लड़की को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। जैसे - भाई का जमीन - जायदाद में हक़ होता है वैसे ही बहन को भी हक़ मिलना चाहिए। बहन भी परिवार की सदस्य है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूचि से साक्षात्कार लिया।रूचि ने बताया कि भाई के समान बहन को भी पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। जब - तक शादी नही होती है तब तक बेटी का मायके में अधिकार है। शादी के बाद ससुराल में लड़की का अधिकार हो जाता है। जमीन में हिस्सा लेने से भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुर्य कुमार दास पांडे से बातचीत की। बातचीत में सुर्य कुमार दास का कहना है कि महिलाओं को शादी के पहले मायके में पूरा अधिकार होना चाहिए शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है शादी के पहले माता पिता की जिम्मेदारी होती है इसलिए मायके में अधिकार मिलना चाहिए। महिला और पुरूष दोनों को बराबर का हक़ होता है लेकिन कुछ अराजकता के कारण महिलाओं का अधिकार अलग हो जाता है। शादी करके उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाता है और जिस घर में उनकी शादी होती है वहां उनका पूरा अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं इसलिए उन्हें साक्षर करना बहुत जरूरी है।पुरुषों को सशक्त बनाने के लिए सरकार हमेशा प्रयासरत है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को हर तरह का अधिकार दिया जा रहा है। उनका कहना है जो अच्छे परिवार के हैं वे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं लेकिन जो अनपढ़ हैं या फिर जिनकी स्थिति खराब हैं वे बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदलाल से बातचीत की। बातचीत में नंदलाल का कहना है कि महिलाओं को शादी के पहले उनका अधिकार होना चाहिए शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। पढ़ी लिखी महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ ले रही हैं जो अनपढ़ महिलायें हैं उन्हें योजनाओं की जानकारी ही नहीं मिल पाती
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनिवास मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में रामनिवास मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। इससे वे भूमि के प्रति जागरूक किया जा सकता है।उनका कहना है महिलाओं को शादी के पहले बराबर का अधिकार होना चाहिए क्योंकि यदि पिता की मृत्यु हो जाए तो महिलाओं की देख रेख कौन करेगा। महिलाओं को यदि मायके से संपत्ति नहीं मिलता तो कम से कम ससुराल में मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलाराम पांडे से बातचीत की। बातचीत में तुलाराम पांडे का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है जो महिलाएं अशिक्षित हैं उनके लिए घर में शिक्षा देने की व्यवस्था की जानी चाहिए।गाँव गांव में महिलाओं को एकतत्रित करके शिक्षा दी जानी चाहिए। जो पढ़ी लिखी महिलाएं है हर जगह काम कर रही हैं लेकिन जो अशिक्षित महिलाएं हैं उन्हें किसी योजना की जानकारी ही नहीं मिल पाती इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके सिंह से बातचीत की। बातचीत में ननके सिंह का कहना है कि महिलाओं को शादी के पहले मायके में हिस्सा होना चाहिए और शादी के बाद में उनका अधिकार ससुराल में होता है। देहात में महिलाओं की शिक्षा में बहुत लापरवाही दिखाई जाती है। पढ़ी लिखी महिलाएं अपना कार्य कर रही विकास कर रही हैं अशिक्षित महिलाएं योजनाओं के बारे में जान ही नहीं पाती।महिलाएं डर के कारण अपनी आवाज़ नहीं उठा पाती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिल सिंह से बातचीत की। बातचीत में अनिल सिंह ने बताया कि जो महिलायें अशिक्षित हैं वे कोई लाभ नहीं ले पा रही हैं। महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।उनका कहना है सरकार द्वारा बहुत सारे योजनाएं निकाली जा रही हैं लेकिन जो महिलाएं अशिक्षित होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रही हैं। लोग पढ़े लिखे नहीं हैं कुछ जानकारी नहीं हैं वे लाभ नहीं ले पायेंगी इसके लिए उन्हें शिक्षित होना जरूरी है। उनका कहना है विकास करने के लिए महिला पुरूष दोनों को जागरूक होना होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पटरकू से बातचीत की। बातचीत में पटरकू ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर का हिस्सा होना चाहिए हम महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं हैं वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक पांडे से बातचीत की। बातचीत में अभिषेक पांडे ने बताया कि अगर बेटे हैं और बेटी है तो बेटियों को भी अधिकार मिलना चाहिए। अगर बेटियां जमीन ले रही हैं तो रिश्ते में दरार आ सकती हैं लेकिन अगर भाई बहन में प्रेम है तो कोई परेशानी नहीं होगी
