उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा से बातचीत की। नेहा का कहना है कि बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए उन्हें उनके ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। जमीन बेटों को देने के लिए कम होता है तो बेटियों को क्या दिया जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वामी दयाल से साक्षात्कार लिया।स्वामी दयाल ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में बेटी को अधिकार मिलना चाहिए। हिस्सा लेने में भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता से साक्षात्कार लिया।सुनीता ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में बेटी को जमीन नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद जमीन कैसे मिल सकता है। बेटी शादी के बाद जमीन का हिस्सा लेगी तो भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा और वो पटीदार हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गजानंद से साक्षात्कार लिया।गजानंद ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। पिता की सम्पत्ति में भाई - बहन दोनों का हक़ है। हिस्सा लेने पर भाई - बहन के रिश्ते में दिक्कत आ सकती है,मगर उसे सुलझाना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबली से साक्षात्कार लिया।बबली ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटियों को हिस्सा नहीं मिलना चाहिए बेटियों को उनके ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए।

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से बातचीत की। कमला देवी का कहना है कि महिलाओं को मायके या ससुराल में बराबर का हिस्सा होना चाहिए और हम लोगों को सरकारी योजना का कोई लाभ ही नहीं मिल रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय सिंह से बातचीत की अजय सिंह का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित कर के उन्हें स्वतंत्रता मिल सकती है। तथा नौकरी में आरक्षण दिया जाए और सरकारी योजनाए देकर उन्हें आगे बढ़ाया जाए। पॉलिसी बनाने वाले की कमी के कारण महिलाओं के योजनाओं का गलत उपयोग किया जा रहा। उनका कहना है महिलाओं को एक जगह केवल अधिकार मिल सकता है या तो मायके में या फिर ससुराल में मिल सकता है दोनों जगह संपत्ति का अधिकार मिलना गलत है। यदि लड़की विवाहित नहीं है और मायके में है तो वह पिता की संपत्ति का हक़दार बन सकती हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.