उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगाराम वर्मा से साक्षात्कार लिया।गंगाराम वर्मा का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा जरूरी है वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। हमारे समाज में बेटियां शिक्षित होंगी तो भारत सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ ले पायेंगी। उनका कहना है महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगे तब तक वे जागरूक नहीं होंगे। कुछ महिलाओं को पुरूष निकलने नहीं देते क्योंकि उन्हें डर रहता है कि बाहर लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके पांडे से साक्षात्कार लिया। ननके पांडे ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में बेटियां पढेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। आज भी ग्रामीण इलाको में गरीबी बहुत है। जिस प्रकार से पुरुषो का अधिकार है, उसी प्रकार से महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की।श्रोता का कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए इससे भाई बहन के रिश्ते में कोई दरार नहीं आएगा। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए ,महिला पुरूष मिलकर कर काम करेंगी तभी तो परिवार अच्छे से चलेगा इसके लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंगद यादव से बातचीत की।अंगद यादव का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए उन्हें अधिकार देने से कोई फायदा नहीं है। शादी से पहले महिलाओं को मायके में रहने का हक़ है लेकिन शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। जो लोग महिलाओं को घर से बाहर निकलने नहीं देते हैं वे दूसरों के बहकावे में आ जाते हैं। देश का विकाश करने के लिए महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार का कहना है कि बेटियों को शिक्षा जरूरी है उन्हें पढ़ाना चाहिए। साथ ही भूमि पर महिलाओं को ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम रंग मौर्य से साक्षात्कार लिया। राम रंग मौर्य ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशुतोष शर्मा से बातचीत की।आशुतोष शर्मा का कहना है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार यदि बेटियां शादी कर के आयी हैं विदा कर दी गयी हो तो ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को सिमित ही पढ़ाना चाहिए अधिक नहीं पढ़ाना चाहिए इससे नुकसान होता है। देश का विकाश करने के लिए महिलाओं की जरूरत नहीं होती है विकाश करने के लिए केवल आदमी का शिक्षित होना जरूरी है और शिक्षित भी उतना ही होना चाहिए जितना सिमित हो।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेश से बातचीत की।महेश का कहना है जमीन में अधिकार बेटियों को मिलना चाहिए उन्हें ससुराल और मायके दोनों जगह बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेम से बातचीत की। नेम का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए बेटियां शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी। साथ ही उनका कहना है यदि घर में कोई नहीं है तो महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गणेश चंद्र से बातचीत की।गणेश चंद्र का कहना है कि संपत्ति में महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ना चाहिए क्योंकि शिक्षा बहुत बड़ी चीज है।उनका कहना है महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकाश होगा। हमारे समाज में सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली जाती हैं लेकिन अशिक्षित महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है क्योंकि उनके पास जानकारी नहीं पहुँच पाता है