उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोसाहन से बातचीत की।गोसाहन का कहना है महिलाओं या बेटियों को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए यदि मायके में बेटे ना हों तो बेटियों का अधिकार रहेगा। उनका कहना है बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। कुछ अनपढ़ लोग अपनी महिलाओं को मारते पीटते हैं इससे बचने के लिए महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की।श्रोता का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार शादी के बाद ससुराल में मिलना चाहिए ,शादी से पहले मायके में अधिकार होता है। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुलदीप से बातचीत की।कुलदीप का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना जरूरी है महिला घर से बाहर निकल कर काम करेंगे तभी देश का विकाश होगा। उनका कहना है सरकार द्वारा पढ़ाई के लिए बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं ऐसे में सभी को शिक्षित करना जरूरी है महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी तो समाज का विकाश होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामसेवक चौधरी से बातचीत की।रामसेवक चौधरी का कहना है बेटी और बेटा दोनों को पढ़ाना चाहिए। जो पुरूष महिलाओं को घर से निकलने नहीं दिया जाता है क्योंकि अभी के ज़माने में माहौल बहुत खराब हो गया है। उनका कहना है महिलाओं को ससुराल के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और अभी महँगाई के जमाने में लड़का और लड़की दोनों को मिलकर काम करना चाहिए तभी समाज का विकाश होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भगवान दास से बातचीत की। भगवान दास का कहना है महिलाओं को जमीन का अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए मायके का नहीं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरेश कुमार से साक्षात्कार लिया। अमरेश कुमार का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को अवश्य पढ़ाना चाहिए शिक्षा बहुत अनमोल चीज होती है। महिलाओं को जमीन पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अशोक कुमार से साक्षात्कार लिया। अशोक कुमार का कहना है कि महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत ज़रूरी है बिना शिक्षा के कुछ भी हासिल नहीं कर पायेंगी। उनका कहना है महिलाओं का संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए शादी के पहले वे मायके में अधिकार प्राप्त कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेवालाल से साक्षात्कार लिया। मेवालाल का कहना है कि महिलाओं का संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए अगर मायके में भाई नहीं है केवल बेटी है तो दोनों जगह का हिस्सा लेने के पात्र हैं उनका कहना है बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ,जो अशिक्षित महिलाएं हैं वह जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम उजागर से साक्षात्कार लिया। राम उजागर का कहना है कि महिलाओं का संपत्ति पर अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए जब कोई बेटा ना हो तो उन्हें मायके में मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज के ज़माने में सभी को बराबर का हक़ मिलना चाहिए महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संसार मनी से बातचीत की। संसार मनी का कहना है कि बेटियों को पढ़ना जरूरी है बेटियाँ पढ़ेंगी तो उनकी भागीदारी बढ़ेगी नौकरी मिलेंगी। कुछ महिलाएं अशिक्षित हैं उन्हें शिक्षित होना चाहिए उनका कहना है महिलाओं को ससुराल में संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए जब तक वे नाबालिक हैं तब तक उन्हें मायके में अधिकार मिलता है।