उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरदेई से बातचीत की। हरदेई का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही बेटियों को पढ़ाना चाहिए। पहले माता पिता के पास पैसे नहीं होते थे इसलिए वे अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते थे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के महाराजगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लालउ राम से साक्षात्कार लिया। लालउ राम का कहना है कि महिलाओं को जरुरत से ज्यादा नहीं पढ़ाना चाहिए। महिलाओं को बस हाई स्कूल तक ही पढ़ाना चाहिए। आज के समय में महिलाये कार्य कर रही है, इस लिए पुरुष जेल में है। महिलाये कमाने में इतनी व्यस्त है, की वो अपने पति के बारे में भी नहीं सोच रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामतेज यादव से बातचीत की। रामतेज यादव का कहना है कि लड़का लड़की दोनों बराबर होते हैं, दोनों को पढ़ना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। पढ़ाई करने से कोई दिक्कत नहीं होती बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। पहले के ज़माने में लोग पढ़े लिखे नहीं रहते थे आज के जमाने में लोग पढ़ रहे हैं सब कुछ कर रहे हैं। कुछ लोगों की गलत सोच है जो वे सोचते हैं कि बेटियों को ज्यादा पढ़ाने से वे गलत कदम बढ़ायेंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हैदर अली से बातचीत की। हैदर अली का कहना है समाज में बेटियों को पढ़ना चाहिए कुछ लोग नहीं पढ़ाते वे खुद नहीं पढ़े होते हैं। उनका कहना है बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोशिला से बातचीत की। कोशिला का कहना है महिलाओं या बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंसाराम से बातचीत की। मंसाराम का कहना है कि महिलाएं पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेगी। कुछ परिवार में गरीबी होने के कारण लोग अपने बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला से बातचीत की। सुशीला का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को पढ़ाना चाहिए। लोग पैसा ना होने के कारण परिवार में नहीं पढ़ा रहे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुखदेव मिश्र से बातचीत की।सुखदेव मिश्र का कहना है कि पारिवारिक दबाव के कारण या मज़बूरी के कारण महिलाएं पढ़ नहीं पर रहे। उनका कहना है बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेगी और जो पढ़े-लिखे महिलाएं बेटियां हैं वह उनको जानकारी है वह हर कार्य कर रहे हैं जो अनपढ़ महिलाएं हैं उनको जानकारी ही नहीं है और सरकारी योजना का वह लाभ नहीं ले पा रहे हैं. महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए यदि वे अपना अधिकार नहीं पायेंगे तो घर में विवाद उत्पन्न होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से बातचीत की।राजेश कुमार का कहना है बेटियों के लिए पढ़ाई जरूरी है। ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग बेटियों को नहीं पढ़ा रहे क्योंकि उनके पास उतना दिमाग नहीं है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से राजेश पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुपम से बातचीत की। अनुपम का कहना है वे बचपन से जुझारू रही हैं पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवार के तरफ से दबाव रहा लेकिन फिर भी ट्यूशन पढ़ाने लगी उनका आत्म सम्मान बढ़ने लगा। उनका कहना है मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम को सुनने के बाद बहुत अच्छा लग रहा। इससे काफी पेरेन्ट्स अपने बच्चों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं और बहुत लोग अपने बच्चों को आगे बढ़ा रहे हैं। अनुपम का कहना है वे अपनी बेटियों को संपत्ति में अधिकार देंगे ,क्योंकि बेटी और बेटा दोनों एक समान है यदि किसी के तीन बच्चे हैं लड़का और लड़की हैं तो तीनो को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। यह कानून है और लंबे समय से चल रहा है, लेकिन समाज में देखा गया है कि लड़कियों को उनका अधिकार नहीं दिया जाता है।लोग पहले की तुलना में बहुत सारी लड़कियों को बाहर पढ़ने भेजते हैं, न केवल माता-पिता की वजह से, बल्कि इसलिए भी कि लड़कियों को थोड़ा आत्मविश्वास मिलता है। आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और माता-पिता को यह भी सोचना चाहिए
