उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गौरव सिंह से बातचीत की। गौरव सिंह का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना भी चाहिए। सभी को पढ़ा लिखा कर शिक्षित करना चाहिए। बच्चो को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाना चाहिए। मोबाइल वाणी का ये कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लग रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुधराम से बातचीत की।बुधराम का कहना है कि महिलाओं और बेटीयों को जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटी और बेटा दोनों को पढ़ना चाहिए। माता पिता के गलती के कारण महिलाये अशिक्षित रह जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के तहसील पयागपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमाशंकर से बातचीत की। उमाशंकर का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ना चाहिए। अभी के ज़माने में बेटी और बेटा में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। मोबाइल वाणी का जो कार्यक्रम चल रहा है बहुत अच्छा लग रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामराज से साक्षात्कार लिया। रामराज ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी। ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं।ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा।शहर में शिक्षित महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम कर रही हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में शिक्षित महिलाएं पुरुषों के दबाव के कारण घर के अंदर बैठी हैं। उनको अपने आस - पास की जानकारी भी नही होती है। सरकार को गांव में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना चाहिए। ताकि बड़े शहरों में नौकरी के लिए ना जाना पड़े।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशल कुमार गौतम से साक्षात्कार लिया। कौशल कुमार गौतम ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अधिकार जरूर मिलना चाहिए, सरकार को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी नहीं होती है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिला और पुरुष के साथ बराबर का न्याय होना चाहिए। मोबाइल वाणी का ये कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लग रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चन्दन से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगो को उनका अधिकार जरूर मिलना चाहिए। शिक्षा ज्यादा से ज्यादा लोगो को मिलना चाहिए। शिक्षा मिलना बहुत ही जरुरी है। समाज के सभी लोगो का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षित लोगो को समाज में बहुत सी परेशानिया होती है, शिक्षित लोग अपने खुद केलिए भी और समाज के लिए भी अच्छा करते है। जो लोग समझदार होते है , वो गाँव में भी रहकर अपने बच्चो को पढ़ाते है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनारायण पाठक से साक्षात्कार लिया। रामनारायण पाठक ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित होना चाहिए।समाज में बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। अशिक्षा के कारण महिलाएं अत्याचार सहने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं।ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा। अशिक्षा के कारण परिवार में विवाद होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रियाजुद्दीन खान से बातचीत की। रियाजुद्दीन खान का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार देने से विवाद हो सकता है। महिलाओं और बेटियों का भूमि में अधिकार बनता है, लेकिन कोई देना नहीं चाहता है। जितना अधिकार पुरुषो का होना चाहिए , उतना ही अधिकार महिलाओं का भी होना चाहिए। बेटियों को जरूर शिक्षित करना चाहिए ,शिक्षा के मामले में बहराइच ज़िला पीछे है । जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। देश के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला बहराइच के ब्लॉक हुजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार सिंह से बातचीत की। कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है.

उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के हजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जीपी सिंह से बातचीत की। जीपी सिंह का कहना है कि महिलाओं को अधिकार नहीं मिलना चाहिए वे पति को छोड़ कर भाग जाती हैं। बेटियों को अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को शिक्षा मिलना जरूरी है।