उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पी सिंह से बातचीत की। बातचीत में पप्पी सिंह ने बताया की महिलाये अभी भी पिछड़ी हुई है वो अभी भी स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले सकती है। भूमि अधिकार होने से महिलाएं अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा दिला सकती हैं ,कोई भी काम कर सकती हैं जैसे खेतों से अनाज पैदा करके उसे अपना जीवन यापन भी कर सकती है। शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जम्मू बाजार के स्थानीय निवासी कमला से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं अभी भी बहुत पीछे हैं क्योंकि वह अभी भी शिक्षित नहीं है उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है।महिलाएं अभी भी अपना स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच प्रयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम सिंह से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं अभी भी अपना स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पा रहे हैं क्यूंकि कोई भी चीज होता है तो वे घर वालों से पूछकर करती हैं बिना घर वालों से पूछे वे कोई काम नहीं करती हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।उन्हें अधिकार मिलेगी तो वे अपने बच्चों के लिए कुछ कर सकती हैं अपने लिए कुछ कर सकती हैं और पुरुषों से बराबरी कर सकती हैं कोई चीज में पीछे नहीं हट सकती हैं । महिलाओं को भूमि अधिकार मिले इसमें पुरूष बाधा डालते हैं वे नहीं चाहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की बराबरी करें या उनसे आगे बढ़े। महिलाओं के भूमि अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी आवाज जनता और मिडिया के सामने रखना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रयागपुर प्रखंड के स्थानीय निवासी बिमला से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने जमीन में अधिकार पाने से महिलाएं अपना पूरा जीवन निर्वाह कर सकती है और अपने बच्चों को पढ़ लिख सकती है समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं को शिक्षित करना पड़ता है शिक्षित होने से महिलाएं अपने अधिकार को जान सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर एडवोकेट गांव मुल्क सिंह पूर्व के स्थानीय निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंहसे बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षा ,अधिकार दोनों दिए जाने चाहिए। उन्हें घर से बाहर निकलना होगा ताकि वे जागरूक हो सके
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर गांव पयागपुर गांव कुश भवना के स्थानीय निवासी रिंकू श्रीवास्तव एडवोकेट से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि तथा नौकरी के विषय में जागरुक करनेब की जरुरत है और पढ़ी-लिखी महिलाओं को भूमि तथा नौकरी की समाज में अत्यधिक जरुरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवनायक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जमीन में अधिकार पाने से महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दिला सकती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलता है, तो उनके जीवन में उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के शिव कुमार तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता शिवनारायण पांडेय से बात की, उन्होंने बताया की महिलाये अपना निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकती है। आज कल बहुत से पति अपना जमीन अपने पत्नी के नाम पर कर देते है।भूमि के अधिकार को लेकर महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। पति के रहते उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपने ऊपर निर्भर होकर कोई काम भी कर सकते हैं अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकती हैं ।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए जिससे वे अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकते हैं। जमीन में अधिकार मिलने से महिलाएं समाज में आगे बढ़ सकते हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दिला सकती हैं।महिलाओं को जमीन में अधिकार मिल रहे हैं तो महिलाएं समाज में हर बदलाव ला सकती हैं।
