उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ग्राम पंडित पुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी भरत से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के साथ हर जगह भेद भाव होता है। पुरुष वर्ग को महिलाओं का साथ देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर ,गांव भींगुरी के स्थानीय निवासी राधेश्याम से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ी लिखी महिलाओं को रोजगार मुहैया करानी चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी उदय प्रकाश तिवारी से बात किया उन्होंने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए और महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। ,महिलाओं के सुरक्षा के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। महिलाओं के पास समाया का भी आभाव है,महिलायें अपने अधिकारों के लिए स्वयं लड़ सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी लता कुमारी से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को खेतों में काम करने पर मजदूरी नहीं मिलती लेकिन दूसरों के खेतो में खेती करने पर उन्हें मजदूरी मिलती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें शिक्षित होना होगा। शिक्षित होने से महिलाएं समाज में आगे बढ़ सकती हैं और अपना जीवन बेहतर बना सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला, ब्लॉक पायागपुर, ग्राम सुमेरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मालती पाठक से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। आज कल की महिलाये एक दुसरे से काफी ईर्ष्या करती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लॉक पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लाक पयागपुर के स्थानीय निवासी महेश कुमार से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें रोजगार भी मिलना चाहिए। जिस प्रकार पुरुषो का अधिकार हो सकता है भूमि में उसी प्रकार महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लॉक पायागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लाक हुजूरपुर ,थाना हुजूरपुर, तहसील पयागपुर ,जिला बहराइच के स्थानीय निवासी बाबू गोस्वामी से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज को उनके साथ खड़ा होना जरूरी है। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाएँ घर के अंदर बैठी रहे ये सही नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुरब्लॉक से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कुमार तिवारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने ने बताया की महिलाओं को सरकार द्वारा खेती के लिए अनुदान सभी तरह की योजना का लाभ मिलना चाहिए जिससे महिलाओं का जीवन बेहतर बन सके। सरकार के द्वारा महिलाओं को तकनीकी खेती के बारे में बताना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में बताया जाना चाहिए और प्रत्येक महिला को शिक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए बेहतर उपाय किए जाने चाहिए कि वह स्वस्थ रहे। शिक्षा होनी चाहिए और उन्हें विशेष रूप से बैठकें करके जानकारी दी जानी चाहिए। महिलाओं को सामाजिक तौर पर भूमि का अधिकार उनके हिसाब से मिलना चाहिए, अगर कोई महिला 40 वर्ष से ऊपर है और घर में कोई कमाने वाला नहीं है तो उन्हें भूमि का अधिकार अवश्य मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर मौज राजापुर कला गांव राजापुर कला जिला बहराइच के स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह से बातचीत की। अर्जुन सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को बहुत सी संविधान में सहयोग मिला हुआ है जिससे पुरुष ही महिलाओं से दब के रहने लगे हैं। महिलये घर पर रह कर चूल्हा चुका संभालती हैं ,बच्चों को देखती है तो पुरुषों की बात नहीं मानती हैं और यदि महिलाओं को भुमि में अधिकार मिल जायेगा तब तो और भी नहीं सुनेंगीं

उत्तरप्रदेश राजकी के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पायागपुर प्रखंड निवासी एक चाची से बातचीत की। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे महिलाएं समाज में पढ़ लिख कर समाज में आगे बढ़ रही है और जिससे वे कोई भी कार्य में निर्णय भी ले सकती है।