उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित से साक्षात्कार लिया। मोहित ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मयंकर प्रसाद से साक्षात्कार लिया। मयंकर प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा सभी को मिलना चाहिए , शिक्षा में सभी का अधिकार है। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा। महिलायें जब तक शिक्षित नहीं होंगी तब तक सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा सिंह से साक्षात्कार लिया। पुष्पा सिंह ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और भाई और भतीजा नहीं होने पर मायके में भी अधिकार लिया जा सकता है। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को भी सरकारी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की जरुरत है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज पांडे से साक्षात्कार लिया। नीरज पांडे ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं काम या रोजगार कर सकती हैं। महिला -पुरुष दोनों काम करेंगे तो घर का खर्चा अच्छे से चलेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार मौर्य से साक्षात्कार लिया। संजय कुमार मौर्य ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है और महिलाओं को हर क्षेत्र में अधिकार मिलना चाहिए। ग्रामीण समाज में महिलाओं को जो स्थान मिलना चाहिए वह नही मिल रहा है। शिक्षा के कारण महिलाओं को अपना अधिकार पता नही होता है। उनमें जागरूकता का भी अभाव होता है। घर - परिवार में महिला और पुरुष दोनों को बराबर योगदान देना होगा ,तभी परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश सिंह से साक्षात्कार लिया। राकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है। ससुराल और मायके में दोनों जगह अधिकार नही मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। ये अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यार अली से साक्षात्कार लिया। यार अली ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को मायके के संपत्ति का हिस्सा मिलना चाहिए , क्युकी कभी कभी ससुराल वाले भी मिलकर बेईमानी कर लेते है। बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेंद्र नाथ गुप्ता से साक्षात्कार लिया। सुरेंद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। कई वर्षों से पुरुषों ने राज किया है अब महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अभिभावकों को भी बेटियों को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लोकनाथ विश्वकर्मा से साक्षात्कार लिया। लोकनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि बेटियों का शादी से पहले मायके की संपत्ति में हिस्सा होता है।शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।ज्यादातर विवाहित बहनें पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही लेती हैं। बहनें सोचती हैं कि सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है।अगर महिला के भाई नहीं है तो विवाह के बाद भी उनका अधिकार मायके में हो सकता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है। समाज में सबसे जयादा आभाव शिक्षा का है और पुरुष वर्ग अपने सामान महिलाओं को नहीं समझता है, यही सबसे बड़ी कमी है। शिक्षित महिलाओं का पूरा अधिकार है की वो भी बाहर जाकर कार्य करे। ग्रामीण क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा खेती पर आधारित है और वहां की महिलाये ज्यादातर कृषि कार्य ही करती है
