सूखाग्रस्त एरिया में किस को फसल में विशेष नुकसान पड़ता है पेड़ पौधे और जनजीवन भी बारिश न होने के कारण
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में महिलाएं शिक्षित हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण घर पर बैठी हुई हैं ,बाहर इंटरव्यू में जाती हैं जिसमे उन्हें बहुत पैसा लगता है जिसके कारण रोजगार नहीं मिल पाता। घर पर महिलाओं के साथ झगड़ा होता है और पारिवारिक तनाव के कारण महिलाएं जान दे देती हैं। पढ़ी लिखी महिलायें घर पर बैठी हैं पूंजी की कमी के कारण वे व्यवसाय नहीं कर पाती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलाऐं कुछ कर नहीं पा रही हैं क्यूंकि उनके पास उतना पैसा नहीं है कि वे कोई व्यवसाय शुरू कर सके। हमारे समाज में महिलाएं लापता होती जा रही हैं चाहे पढ़ने के बहाने से हो या दहेज के नाम पर हो। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है जिसके कारण उन्हें अपनी जान गवानी पड़ती है। हमारे समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार होना बहुत जरूरी है उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने की बहुत जरूरत है। महिलाएं जागरूक होना चाहती हैं लेकिन पुरूषों द्वारा उन्हें रोका जाता है। जिस हिसाब से जमीन में पुरूषों का अधिकार होता है महिलाओं का भी उतना ही अधिकार होना चाहिए। बहुत सारे परिवार में महिलाएं मारी पीटी जाती हैं जबकि माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे खुश रहें
Naam Vishal Singh pita ka naam Vijay Singh block hujurpur thana hujurpur tahsil payagpur jila Bahraich
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना होगा तभी समाज में उनका भी मान सम्मान होगा। महिलाएं शिक्षित होंगी तो वे कुछ व्यवसाय या किसी कार्यालय में कार्य कर अपने घरों को सवार सकती हैं ,अपने बच्चों को भी अच्छा भविष्य दे सकती हैं। जिससे वे किसी के भी ऊपर निर्भर नहीं हो सकती हैं
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धान की खेती के बारे में जानकारी दिया
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम बताया कि महिलाओं को खुद का बिजनेस करना चाहिए। जैसे- दुकान,पशुपालन,मुर्गी पालन, इत्यादि। बिजनेस कर के वे अपना पूंजी एवं कारोबार बढ़ा सकती हैं। महिलाएं खुद का कारोबार करेंगी तो खुद की मालिक रहेंगी किसी पर निर्भर नही रहेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शिव कुमार तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का प्रशिक्षण देना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ने के लिए नए - नए अवसर मिलने चाहिए। महिलाएं स्वयं उद्यमी बनना चाहती है और अपने परिवार का पालन-पोषण जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती हैं
