उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षा या भूमि के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। हमारे समाज में यदि महिलायें शिक्षित नहीं होंगी तो जागरूक नहीं हो पायेंगी और योजनाओं का लाभ नहीं ले पायेंगी। उन्हें जागरूक होने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। सरकारी योजनाएं हमारे समाज में बहुत आती हैं, लेकिन अशिक्षित महिलायें उसके बारे में जान ही नहीं पाती हैं। उनको घर में रहकर काम करने के लिए बहुत काम है जैसे भैंस पालन, मुर्गी पालन, या स्कूलों में खाना पकाने कार्य कर सकती हैं साथ ही पापड़ बनाने का भी काम कर सकती हैं ।हमारी भारत सरकार द्वारा शिक्षित महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं जो सिलाई मशीन, सामूहिक कार्य कर सकती हैं और अस्पतालों में के अलावा कई फर्मों में भी कार्य कर सकती हैं। अशिक्षित महिलाएं योजनओं की जानकारी ना ले पाने के कारण दर दर की ठोकरे खा रही हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा भी जरुरी है , तभी वो जागरूक हो पाएंगी। महिलाओं को भूमि के अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। अशिक्षित महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है, क्युकी महिलायें जागरूक नहीं है। आजकल महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है और उन्हें जागरूक होना बहुत जरुरी है
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं का भूमि के प्रति जागरूक करना बहुत जरुरी है, तभी वो अपने लिए रोजगार कर सकती है। महिलाओं को जागरूक होने के लिए जागरूक होना पड़ेगा और इसके लिए अपने घरो से बाहर निकलना होगा। जिस प्रकार पुरुषो का अधिकार भूमि में लगता है, उसी प्रकार महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए। समाज में महिलायें डर के कारण आवाज़ नहीं उठती है।महिलाओं को नौकरी करने के लिए घरो से बाहर निकलने की जरुरत है।अशिक्षित होने के कारण महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है,शिक्षित होने के लिए महिलाओं को घरो से बाहर निकलने की जरुरत है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग महंगाई बढ़ जाने के कारण अपने बच्चो को नहीं पढ़ा पाते है। महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरुरी है,महिलायें जब तक शिक्षित नहीं होंगी तब तक वो कुछ नहीं कर पाएंगी। समाज में महिलाओं के ऊपर बहुत अत्याचार हो रहा है और वो दर दर की ठोकरे खा रही है। आज भी बहुत सी महिलायें गरीबी से पीड़ित है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को कम शिक्षा दिया जाता है और घर ग्रहस्ती में लगा दिया जाता है। महिलायें शिक्षित नहीं होंगी तो देश का विकास नहीं हो सकेगा ।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौज हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके वर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित व जागरूक होना बहुत जरुरी है। आज के समय में महिलाओं का हिस्सा भी पुरुष के बराबर होना चाहिए। आज के समय में महिलाओं के साथ अत्याचार भी हो रहा है , हमारे समाज में कुछ माता पिता गरीबी के कारण पाने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते है। पुरुष के डर के कारण महिलायें आवाज भी नहीं उठा पाती है। पुरष वर्ग का कहना है की शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उनके ससुराल में होता है। पर ऐसा नहीं होना चाहिए क्युकी लड़का और लड़की एक ही समान है। इतने सख्त कानून होने के बावजूद भी महिलाओं पर अत्याचार होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं को बराबर का हिस्सा होना चाहिए। बेटी और बेटा दोनों एक माँ के कोख से जन्म लेते हैं,इसलिए उनके बीच बराबरी होना चाहिए। बिजनेस या कारोबार करने के लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षित महिलाएँ भी मुर्गी पालन या पशुपालन कर के पैसा कमा सकती हैं।कई शिक्षित महिलाएँ पति की मानसिकता के कारण घर पर बैठी हैं। ऐसी महिलाओं को घर से बाहर निकल कर जागरूक होना चाहिए सरकार ने महिला हित के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। मगर महिलाओं तक उसका लाभ नही पहुँच पता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से हरीश पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उन्हें मोबाइल वाणी पर महिलाओं के अधिकारों की जानकारी सुनकर बहुत अच्छा लगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की महिलाओं के लिए शिक्षा जरूरी है और जब तक शिक्षक नहीं होगी तब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। महिलाओं को घरो से बाहर निकलना बहुत जरुरी है , जो अशिक्षित महिलाएं है वो घरो के बाहर नहीं जा पा रही है और सरकारी योजनाओ से भी वंचित रह जाती है। जब तक महिलायें मायके में है तब तक उनका पूरा अधिकार है , शादी हो जाने के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। पहले भूमि को केवल पुरुषों की संपत्ति मानी जाती थी लेकिन अब कानून महिलाओं को भी भूमि का अधिकार देता है। महिलाओं को अपने इस अधिकार के बारे में जानकरी होना चाहिए और पाने की कोसिस करनी चाहिए। अपने परिवार में अपने अधिकार या अपने हक़ के लिए आवाज़ उठानी होगी। सरकार महिलाओं के भूमि अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दे रही है
