उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवनहा से साक्षात्कार लिया। शिवनहा ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।ये अपनी बेटियों को अधिकार जरूर देंगे।बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी।भारत सरकार के द्वारा कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। महंगाई में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं।ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा।कुछ लोग पैसा न होने के कारण अपनी बेटियों को नही पढ़ाते हैं। ससुराल वालों की कमी के कारण आय दिन महिलाओं पर अत्याचार होता है शिवनहा को मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम अच्छा लगता है।