उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गया प्रसाद से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए और बेटियों को शिक्षित भी किया जाना चाहिए। महिलाओं को अधिकार और सम्मान बराबर मिलना चाहिए।महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए, क्योकि उनका भी अधिकार पुरुषो के बराबर ही है। महिलाओं को जागरूक होने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। परिवार में महिलाओं को अधिकार देने पर कोई भी विवाद नहीं होगा। महिला के अगर भाई नहीं है, तो वो मायके में अधिकार पा सकती है अन्यथा उनके मायके में अधिकार नहीं मिलेगा। महिलाओं का जब तक शादी नहीं हो जाता, तब तक वो पैतृक संपत्ति के हक़दार है। अगर पिता अपनी मर्ज़ी से अधिकार देना चाहते है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं हो सकता। मोबाइल वाणी का ये कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है।