उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामपत्तेवत से बातचीत की। रामपत्तेवत का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए और उन्हें शिक्षित भी किया जाना चाहिए। सारी महिलायें एक जैसी नहीं होती है। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही अधिकार दिया जाना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
