उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धर्मराज से बातचीत की। धर्मराज का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें शिक्षित भी करना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। पुरुषो की गलत मानसिकता के कारण महिलाओं को घरो से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है, ऐसा समाज में नहीं होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
