राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बृजेश कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया। बृजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए और उन्हें शिक्षित भी करना चाहिए। हमारे समाज में बेटियाँ पढेंगी, तो जागरूक होंगे और हर चीज़ के लिए आवाज़ उठा पाएंगी। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूठ दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़तम हो सकते है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। जिस प्रकार पुरुष का अधिकार है, उसी प्रकार महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए , तभी देश का विकास हो पाएगा।