उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकिशोर से साक्षात्कार लिया। राजकिशोर का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए लेकिन , बेटियों को नहीं मिलना चाहिए। समाज में शिक्षा बहुत ही जरुरी है, हर चीज़ शिक्षा के ऊपर निर्भर है। जब तक महिला और पुरुष अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है ,तभी वो अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा पाएंगी।