उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मधु लाल पाठक से साक्षात्कार लिया। मधु लाल पाठक ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।समाज में सभी के लिए मुफ्त में शिक्षा होनी चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में गरीबी के कारण महिलाएं नही पढ़ पाती हैं। सरकार को सभी के लिए फ्री शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।