उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम केवल से साक्षात्कार लिया। राम केवल ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक है और खाने वाले दस लोग हैं। महंगाई में घर चलाने के लिए महिला और पुरुष दोनों को कमाना होगा।