उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील कुमार से साक्षात्कार लिया। सुनील कुमार का कहना है कि महिलाओं को भूमि में अधिकार बिलकुल मिलना चाहिए। बेटियों को भी जरूर शिक्षित करना चाहिए । आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी और हर चीज़ के लिए आवाज़ उठा पाएंगी। ग्राम समाज में जो बंजर भूमि पड़ा है, उसे ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें मिलना चाहिए।