उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिल कुमार से साक्षात्कार लिया।अनिल कुमार का कहना है महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए । जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
