उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी।शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। महिलाओं को पुरुषों के समान आज़ादी मिल जाए तो परिवार में कलह नही होगा।