उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सहजराम से साक्षात्कार लिया। सहजराम का कहना है कि शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का हिस्सा मिलना चाहिए। अगर पति का देहांत हो गया है, तो कुछ भी नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा।