उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पू से साक्षात्कार लिया। पप्पू का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा।