उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश कुमार से साक्षात्कार लिया। रमेश कुमार का कहना है कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाओं को भी अपने घरो से बाहर निकलकर काम करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।