उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पशुपति नाथ से साक्षात्कार लिया। पशुपति नाथ का कहना है कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है।अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं प्रताड़ित की जाती है। महिलाओं का भी पुरुष के बराबर का अधिकार होना चाहिए।