उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंजथाना प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समीर से साक्षात्कार लिया। समीर का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। उनका कहना है कि वो अपनी बेटियों को भी भूमि में अधिकार देना चाहते है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिनको ज्ञान रहेगा वही कार्य कर सकती है। जिनको ज्ञान नहीं होगा वो कार्य नहीं कर सकती। महिलाओं को भूमि का अधिकार दिया जाना चाहिए
