उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जोगिंदर से साक्षात्कार लिया। जोगिंदर ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।उनको ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।भाई के होते बहन को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिल सकता है। यदि बहन विधवा हो जाए या किसी परेशानी में हो तो, इस परिस्थिति में पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।