उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेंद्र से साक्षात्कार लिया। राजेंद्र का कहना है कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है और वो अपनी बेटी को उच्च शिक्षा देना चाहते है। राजेंद्र का कहना है कि बेटा और बेटी दोनों बराबर है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। जो पुरुष महिलाओं को बाहर नहीं निकलने देते है, उनकी सोच गलत है। शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल के संपत्ति में हिस्सा मिलता है। अगर महिला के भाई नहीं है, तो वो पैतृक संपत्ति में अधिकार ले सकती है। अगर महिला चाहेगी तो वो अधिकार ले सकती है
