उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुद्धू लाल से साक्षात्कार लिया। बुद्धू लाल ने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल के संपत्ति में हिस्सा मिलता है। शादी के पहले बेटियों का भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार होता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। शादी के बाद बेटियों का मायके में अधिकार नहीं रह जाता है। जब तक महिला और पुरष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा