उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भगवान दत्त से साक्षात्कार लिया। भगवान दत्त ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अगर ससुराल में महिलाओं को हक़ नहीं मिला तो वे कहाँ जायेंगी, इसलिए भी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना जरुरी है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। भगवान दत्त का कहना है कि वो अपनी बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा देना चाहते है , क्योंकि भविष्य में अगर बेटी को कोई भी समस्या होती है , तो पिता और पैतृक संपत्ति ही काम आएगी। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है
