उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रभान से साक्षात्कार लिया। चंद्रभान ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।यदि भाई के रहते महिला पैतृक सम्पत्ति में अधिकार लेगी तो रिश्ता बिगड़ सकता है और बवाल हो सकता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।शिक्षित महिलाएं जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।