उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार मौर्य से साक्षात्कार लिया। संजय कुमार मौर्य ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है और महिलाओं को हर क्षेत्र में अधिकार मिलना चाहिए। ग्रामीण समाज में महिलाओं को जो स्थान मिलना चाहिए वह नही मिल रहा है। शिक्षा के कारण महिलाओं को अपना अधिकार पता नही होता है। उनमें जागरूकता का भी अभाव होता है। घर - परिवार में महिला और पुरुष दोनों को बराबर योगदान देना होगा ,तभी परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा।