उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश सिंह से साक्षात्कार लिया। राकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है। ससुराल और मायके में दोनों जगह अधिकार नही मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। ये अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं