उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेंद्र नाथ गुप्ता से साक्षात्कार लिया। सुरेंद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। कई वर्षों से पुरुषों ने राज किया है अब महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अभिभावकों को भी बेटियों को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए