उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है।अगर महिला के भाई नहीं है तो विवाह के बाद भी उनका अधिकार मायके में हो सकता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पता है। समाज में सबसे जयादा आभाव शिक्षा का है और पुरुष वर्ग अपने सामान महिलाओं को नहीं समझता है, यही सबसे बड़ी कमी है। शिक्षित महिलाओं का पूरा अधिकार है की वो भी बाहर जाकर कार्य करे। ग्रामीण क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा खेती पर आधारित है और वहां की महिलाये ज्यादातर कृषि कार्य ही करती है