उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम सिंह से बातचीत की।पूनम सिंह का कहना है कि महिलाओं को यदि भूमि अधिकार आसानी से मिल जाए तो उनका जीवन आसानी से गुजर सकता है उसमे वे कारोबार कर सकती हैं उसे आगे बढ़ा सकती हैं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है अधिकतर गांव की महिलाएं अशिक्षित होती हैं उन्हें शिक्षित होना चाहिए जब तक महिला पुरूष मिलकर काम नहीं करेंगे गांव का विकाश नहीं हो पाएगा।जो लोग पढ़े लिखे होते हैं अपने बच्चों को पढ़ाते लिखाते हैं और लोगों को शिक्षा के बारे में सिखाते हैं। महिलाएं यदि पढ़ी लिखी हैं तो उन्हें बाहर निकलने दे तभी वे आगे बढ़ेंगी। उनका कहना है महिलाओं का पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार होता है जगह जमीन हर चीज में बराबर का अधिकार होना चाहिए। जिस हिसाब से लड़का का हिस्सा होता है लड़कियों का भी उसी हिसाब से हिस्सा मिलना चाहिए