उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माला पांडेय से साक्षात्कार लिया।माला पांडेय ने बताया कि पुरुषों को चाहिए कि सहजता से महिलाओं को उनका अधिकार दे दें , ताकि उनका जीवन अच्छे से कट जाए। अधिकार मिलने स महिलाएं कोई भी निर्णय आसानी से ले सकेंगी। हमारा समाज पुरुष प्रधान है। यहां महिलाएं खुद से निर्णय नही ले सकती हैं। उनको कुछ निर्णय लेना है तो पहले बड़ों से सहमति लेनी होगी।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।महिलाएं शिक्षित होंगी तो कुछ भी कर सकती हैं