उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गेश वर्मा से साक्षात्कार लिया।दुर्गेश वर्मा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।अनपढ़ महिलाओं को घर से बाहर निकलकर समाज में मिलना -जुलना चाहिए,ताकि उनको लाभ मिल सके। महिलाओं को पैतृक मायके और ससुराल दोनों जगह संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। सम्पत्ति में अधिकार नही रहने के कारण महिलाओं पर अत्याचार होता है।