उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्यामू से साक्षात्कार लिया। श्यामू ने बताया कि ये खेती का काम करते हैं। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। यदि मायके में भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके की सम्पत्ति बेटी को मिल सकती है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है,महिलाएं शिक्षित होंगी तभी इन योजनाओं की जानकारी होगी और वो लाभ उठा पाएंगी