उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पंडित प्रभु दयाल पांडे से साक्षात्कार लिया।पंडित प्रभु दयाल पांडे ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। जैसे - मिलिट्री ,फौज,इत्यादि। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।
