उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम प्रधान से साक्षात्कार लिया।ग्राम प्रधान ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। बेटी के नाम से जमीन हो जाने के बाद, वो अपने पैरों पर खड़ी हो जाती है। नई तकनीक से खेती कर के अपना जीवन यापन करती है। समाज और परिवार को आगे बढ़ाती है