उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय मिश्रा से साक्षात्कार लिया।अजय मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में का हिस्सा जरूर मिलना चाहिए।कभी -कभी ऐसा होता है कि ससुराल में कोई परेशानी होती है या माता - पिता के देहांत के बाद भाई सम्पत्ति से बहन को वंचित कर देते हैं। महिला को बहुत दिक्कत होती है। कोई पूछने वाला भी नही होता है। बहन या बेटी का नाम खतौनी में रहता है तब उनसे रिश्ता दूसरे तरह का होता है और जान नही होता है तो लगाव दूसरे तरीके का होता है। इसलिए महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति में अधिकार होना चाहिए
